Health tips :- पूरी नींद बहुत जरूरी है। खासकर गहरी नींद। यह हमारे शरीर को रिपेयर करने की शक्ति प्रदान करती है। पर्याप्त नींद से न केवल मोटापा, हृदयरोग जैसी बीमारियों से बचाव होता है बल्कि बीमार होने पर जल्दी ठीक होने में भी मदद मिलती है। नींद की चार स्टेज होती हैं। सबसे अहम स्टेज रैपिड आई मूमेंट यानी REM होती है। यह वो स्टेज होती है, जब हमें सपने आते हैं। यही वो नींद होती है, जो शरीर को सबसे ज्यादा फायदा पहुंचाती है। अगर आप आठ घंटे सो रहे हैं तो इसमें 20 प्रतिशत यानी 96 मिनट की सबसे गहरी नींद यानी REM सबसे जरूरी है।
नींद के 4 चक्र, आखिरी दो चक्र शरीर की रिकवरी के लिए जरूरी
पहला चक्र :- नॉन रैपिड आई मूवमेंट यानी NREM स्टेज 1 • जैसे ही आप सोते हैं यह अवस्था शुरू हो जाती है। यह स्टेज लगभग 20 मिनट की होती है।
दूसरा चक्र :- भर की पूरी नींद की लगभग 50% होती है। इस अवस्था में मस्तिष्क स्लो वेव्स अथवा डेल्टा तरंगों को छोड़ना शुरू कर देता है।
तीसरा चक्र :- नींद की इस स्टेज को ही 'गहरी नींद' कहा जाता है। यह शरीर की रिकवरी और विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण चरण है।
चौथा चक्र :- रैपिड आई मूमेंट यानी REM नींद की इस अवस्था में लगभग सभी मांसपेशियां रिलेक्स हो जाती हैं। सांसें अनियमित होती हैं। सपने आने शुरू हो जाते हैं। यही हमारी नींद का सबसे आखिरी और सबसे अहम चक्र होता है।
गहरी नींद के लिए ये दो अभ्यास महत्वपूर्ण
1) स्क्रीन टाइम कंट्रोल
स्लीप फाउंडेशन के अनुसार सेल फोन कंप्यूटर जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस शॉर्ट-वेवलेंथ वाला प्रकाश उत्सर्जित करते हैं। यह ब्लू लाइट शाम के समय नींद लाने वाले हार्मोन मेलाटोनिन को कम करता है। यह स्लो वेव्स और REM नींद के समय को भी कम करती है।
2) ब्रीदिंग की 4-7-8 तकनीक
आरामदायक स्थान पर लेट जाएं। जीभ को तालू से लगा लें। होंठ खोलकर सीटी बजाने की तरह आवाज करते हुए सांस को पूरी तरह मुंह से बाहर निकाल दें। अब होठों को बंद कर लें। मस्तिष्क में धीरे-धीरे चार तक गिनती गिनते हुए नाक से सांस लें। सात सेकंड तक सांस को रोक कर रखें। आठ सेकंड तक पूर्व की तरह आवाज करते हुए मुंह से सांस को बाहर निकाल दें।
Comments
Post a Comment
Thanks For Reading Our Blog !